विष्णु जी और श्री कृष्ण के पूजन में न करें कभी ये गलतियां

भगवान को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है विधिपूर्वक उनकी पूजा अराधना करना| यदि हम भगवान की प्रतिमा की पूजा विधिपूर्वक करते हैं तो यह निश्चित है कि हमें शुभ फल प्राप्त होंगे| परन्तु थोड़ी सी भी त्रुटि होने पर पूजन अधूरा रह जाता है| इसलिए पूजा करते समय हमें पूजा के नियमों का ध्यान रखना चाहिए|

यदि आपके घर भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की प्रतिमा है तो उनकी पूजा करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान अवश्य रखें| यदि आप पूजा के समय इन नियमों को ध्यान में रखेंगे तो पूजा कभी निष्फल नहीं होगी|

स्वयं भोजन करने से पहले विष्णु जी और बाल गोपाल को स्नान करवाएं| स्नान पहले जल से करवाएं और फिर पंचामृत से और वापिस जल से स्नान कराएं| अब भगवान को वस्त्र पहनाएं| वस्त्रों के बाद आभूषण और फिर यज्ञोपवित (जनेऊ) पहनाएं| स्नान के बाद भगवान को भोग लगाएं| यदि आप यह कार्य किये बिना भोजन करेंगे तो घर में चिंताएं बनी रहती हैं और घर में बरकत भी नहीं होती|

तुलसी के बिना कभी विष्णु जी की पूजा सम्पूर्ण नहीं होती| इसलिए ध्यान रखें कि एक तुलसी का पत्ता नित्य प्रभु के शीश पर अौर प्रसाद में रख कर अर्पित करें| बिना तुलसी के पत्ते के भगवान विष्णु भी पूजा को स्वीकृत नहीं करते हैं|

जब भी भगवान का पूजन करने बैठे तो ध्यान रखें कि सिले अौर जूठे कपड़े पहनकर प्रभु का पूजन न करें|

कभी भी पूजा के दौरान भगवान की प्रतिमा को पुराने फूल अर्पित न करें| प्रतिदिन फूल माला को बदलें अौर बासी पुष्पों को वहां से हटा दें|

पूजा के समय मुख जूठा नहीं होना चाहिए| इसलिए पूजा करने से पहले मुख साफ कर लें| इसके लिए कुल्ला करें अौर ध्यान रखें कि पूजा के समय कुछ न खाएं|

भगवान व‌िष्‍णु और श्री कृष्‍ण के पूजन में घी का दीपक अवश्य प्रज्वलित करें|

ध्यान रखें की विष्णु जी की पूजा में चावल का प्रयोग न करें|

यदि आप पूजा के दौरान भगवान विष्णु को तिल अर्पित करना चाहें तो अवश्य कर सकते हैं|

आरती के पश्चात् परिक्रमा करें| अब नेवैद्य अर्पित करें| भगवान नारायण के पूजन के समय ‘‘ऊँ नमो नारायणाय मंत्र’’ का जप कर सकते है|

Previous Article

क्या ब्रह्मा जी ने अपनी ही पुत्री से विवाह किया था? Brahma aur Saraswati ka vivah

Next Article

मरने के बाद इसी रास्ते से यमदूत ले जाते हैं आत्माओं को

Write a Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *