शनिवार को क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है| शनि देव को बहुत जल्दी क्रोध आ जाता है| माना जाता ही कि शनि देव सबको कर्मों के हिसाब से फल देते हैं तथा किसी के कर्म को क्षमा नहीं करते| जो जैसा कर्म करेगा उसे शनि देव द्वारा वैसा ही फल प्राप्त होगा| यदि शनि देव चाहें तो राजा को रंक तथा रंक को राजा बना सकते हैं| shanivar ko kya nahi karna chahiye

शनि देव के प्रकोप से सभी डरते हैं| इसलिए लोग हमेशा उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रयास करते रहते हैं| परन्तु कई बार हम शनिवार के दिन ऐसे कार्य कर बैठते हैं जिससे शनि देव नाराज भी हो सकते हैं| आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जिनको शनिवार के दिन करने से आपको अशुभ फल प्राप्त हो सकते हैं|

लोहा

शनिवार के दिन घर में नया लोहा लेकर न आएं| इस दिन लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है| कहते हैं कि इससे शनि देव नाराज हो जाते हैं और हमारी परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं| ज्योतिष  शास्त्र के अनुसार लोहा शनि की धातु है| इसलिए शनिवार के दिनी लोहा लाने से घर पर शनि का प्रभाव बढ़ सकता है| यदि आपके घर के किसी सदस्य की कुंडली में शनि की अशुभ दृष्टि है तो इस दिन घर में लोहा लाना सदस्य के लिए अशुभ सिद्ध हो सकता है तथा उसे कई प्रकार की असफलताएं तथा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है|

इस दिन लोहे का दान करना शुभ माना जाता है| लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार मुनाफा देने लगता है| इसके अतिरिक्त शनि देव यंत्रों से होने वाली दुर्घटना से भी बचाते हैं|

नमक 

शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर में दरिद्रता आती है| इस दिन नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज बढ़ता है| साथ ही ऐसा करना रोगकारी भी सिद्ध हो सकता है|

कैंची

मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है| इसलिए इस दिन कैंची खरीदने से बचें|

तेल 

शनिवार के दिन तेल का दान करना चाहिए| परन्तु तेल खरीदना नहीं चाहिए| ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदना रोगकारी होता है|

काले तिल

शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है, लेकिन शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें| कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है|

लकड़ी

इस दिन लकड़ी खरीदना बहुत अशुभ माना गया है|

ईंधन

शनिवार के दिन ईंधन खरीदना वर्जित है| माना जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है

झाड़ू 

झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है| इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है| परन्तु झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता है| इस दिन झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है|

स्याही

शनिवार को स्याही न खरीदें| यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है| कागज, कलम और दवात आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है|

अनाज पीसने की चक्की

अनाज पीसने के लिए चक्की भी शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए| माना जाता है कि यह परिवार में तनाव लाती है और इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है|

शनि देव से करो प्रेम – शनिवार व्रत कथा, आरती तथा विधि

Previous Article

श्री राम नहीं करना चाहते थे अपनी पत्नी सीता जी का त्याग

Next Article

हनुमान जी को प्रसन्न कर के बचा जा सकता है शनि देव के प्रकोप से, जानिए इसके पीछे की रोचक कथा

Write a Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *