क्या संकेत देता है इन पशुओं का बार बार दिखना या सपने में आना

आज कल हम लोग आधुनिक होते जा रहें हैं साथ ही हर चीज़ को विज्ञान की दृष्टि से देखने की कोशिश कर रहें हैं। परंतु हमलोग यह क्यों भूलते जा रहे हैं कि हम भारत के निवासी हैं जो कि मानव इतिहास की सबसे प्राचीन सभ्यताओं का देश है। हम भले ही अपने पूर्वजों की बातों और मान्यताओं को अंधविश्वास कह कर नकार देते है। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें है जिसे विज्ञान ने भी माना है।

आज भले ही पशुओं के प्रति दया और सम्मान की भावना आज की युवा पीढी में ना हो लेकिन प्राचीन काल में लोग इन पशुओं के प्रति विशेष प्रेम तथा सम्मान की भावना रखते थे। आधुनिक विज्ञान ने भी माना है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के अंदेशा मनुष्यों के मुकाबले जानवरों और पक्षियों को पहले हो जाता है। आपने भी कभी न कभी ये अवश्य महसूस किया होगा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के आने से पहले पालतू पशुओं, पक्षियों और मछलियों के व्यवहार में बदलाव आ जाता है।

आइये जानते हैं पशुओं और उनके प्रभाव के बारे में:

बिल्ली : अगर आप कहीं जा रहें हैं या किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं और आपको बिल्ली दिख जाए तो आप को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

भेड़िया : अगर आपको भेड़िया दिखता है या फिर भेड़िये के सपने आते हैं तो सावधान हो जाइए आपका कोई करीबी आपको धोखा देने की सोच रहा है। आपको अपने आस पास के लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

लोमड़ी : लोमड़ी को एक चतुर जानवर माना गया है अगर आपको बार बार लोमड़ी दिख रही है या उसके स्वप्न आ रहे हैं तो आपको अपने सोचने और काम करने का ढंग बदलना चाहिए। चीजों को दूसरे दृष्टिकोण से देखने पर आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

साँप : बार बार साँप का दिखना या सपना में आना एक शुभ संकेत है ये दर्शाता है कि अपने जीवन को एक नए सिरे से प्रारंभ करने का यह उपयुक्त समय है। साथ ही सारी कठिनाइयों और रुकावटों का खात्मा जल्द ही होने वाला है आप जल्द ही शिखर पर पहुंचने वाले हैं।

छिपकली : बार बार छिपकली का दिखना यह दर्शाता है कि आपको अपने उद्देश्यों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। साथ ही अपने मनोबल को भी ऊंचा रखने का समय है।

तितली : तितली की सुंदरता को देख कर हर कोई लालायित हो उठता है तितली जितनी सुंदर होती है उतना ही सुंदर संदेश भी देती है। तितली दिखने का मतलब है कि छोटी छोटी बातों को दिल से लगाना बंद कर दें।

मकड़ी : मकड़ी का बार बार दिखना कहता है कि आपको आध्यात्मिक मजबूती की आवश्यकता है।

उल्लू : उल्लू का बार बार दिखना या स्वप्न में आना यह बताता है कि आपको अपने मन की सुननी चाहिए। अपने मन की सुनकर आप सभी कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।

चील : चील भी आध्यात्म का प्रतीक है यह बताता है कि आप आध्यात्म के मार्ग पर सही जा रहे हैं। साथ ही आपको ज्ञान की प्राप्ति होने वाली है।

जंगली कौवा : जंगली कौवे को अशुभ माना जाता है| उसका दिखाई देना भी अशुभ संकेत ही देता है इसका बार बार दिखना या स्वप्न में आना आपको अपने जीवन में आने वाली बुरी शक्तियों केअति सचेत करता है|

Previous Article

भगवान शिव की बहन असावरी देवी के उतपन्न होने की कथा

Next Article

The Story of Maharishi Dadhichi

Write a Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *