अपनी राशि के अनुसार खेलें इन रंगों से होली

होली रंगों का त्योहार है। परन्तु क्या आप जानते हैं राशि के अनुसार रंगों से होली खेलना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इस बार होली पर अपनी राशि के अनुसार बताये गए रंगों से होली खेलें और देखें यह आपके लिए कितना शुभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सा रंग किस राशि के लिए सुख-समृद्धि देने वाला है।

मेष, वृश्चिक 

इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल देव हैं। मंगल का रंग लाल होता है, इसलिए इस राशि वाले लोगों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। इन राशि वाले लोगों के लिए जो ऊर्जा का कारक होता है वही गुस्से का भी होता है। इनके लिए गुलाबी और पीले रंग भी उत्तम रहेंगे।

वृषभ, तुला

इन राशियों के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र ब्रह्माण्ड में सफेद चमकीले ग्रह के रूप में विद्यमान है। इसलिए वृषभ, तुला राशि के जातक होली वाले दिन सफेद वस्त्र पहने तथा होली खेलने के लिए पीले एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें।

मिथुन व कन्या राशि

मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुद्ध हैं। बुध हरे रंग का प्रतिनिधि ग्रह है। होली के दिन इन दोनों राशि के जातकों को सुबह गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए तथा हरे रंग के साथ होली खेलनी चाहिए। हरे रंग के अतिरिक्त गुलाबी, पीले, नारंगी व आसमानी रंग भी इनके लिए शुभ हैं।

कर्क

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। यह सफेद रंग का है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को सफेद आक के फूलों से भगवान शिव का पूजन कर पीले, केसरिया एवं हरे रंग से होली खेलनी चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य को सारे ग्रहों का स्वामी भी कहा जाता है। लाल, पीला, महरुन एवं नारंगी सूर्य से संबंधित रंग है। सिंह राशि वाले लोगों को होली के दिन सुबह सूर्य को लाल गुलाब मिश्रित जल से अर्घ्य देकर लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। हल्का हरा, नारंगी, पीला व गुलाबी रंग भी इनके लिए शुभ है।

धनु, मीन

धनु एवं मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। धनु व मीन राशि के लोगों को होली के दिन सुबह भगवान शंकर का पीली हल्दी की गांठों से पूजन करना चाहिए तथा गरीबों को भोजन कराना चाहिए। इन्हें पीले, नारंगी तथा गुलाबी रंगों से होली खेलनी चाहिए।

मकर, कुंभ

मकर एवं कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इनका रंग नीला है। इन राशियों के जातकों को नीले, सफेद व काले रंगों से होली खेलनी चाहिए। आसमानी व हरे रंग का प्रयोग भी इनके लिए शुभ है।

Previous Article

कैसे शुरू हुआ दीपावली का पर्व और कब से मनाया जा रहा है, इस उत्सव से जुड़ी हैं अनेक कहानियां

Next Article

राधा कृष्ण से जुड़ी होली की कथा

Write a Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *