जन्मदिन के दिन यह कार्य करने से आप रह सकते हैं पूरे साल परेशान

कहते हैं कि जन्मदिन से व्यक्ति का अच्छा या बुरा समय शुरू होता है| ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि जन्मदिन से व्यक्ति की वर्ष कुंडली बनती है| इसलिए अपने जन्मदिन को बहुत खास तरीके से मनाना चाहिए| जन्मदिन वाले दिन आपको ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए जिनके कारण आपके ग्रह आपके प्रतिकूल न चले| क्योंकि ऐसे कार्यों से आपका पूरा साल खराब हो सकता है|

आइए जानते हैं कि वह कार्य कौन से हैं जिन्हे जन्मदिन के दिन करने से आपका पूरा साल खराब हो सकता है|

कहते हैं कि जन्मदिन के दिन बाल और नाखून काटना शुभ नहीं होता| क्योंकि इस दिन ऐसा करने से आयु कम होती है|

कई लोग जन्मदिन मनाने के लिए मांस का सेवन करते हैं| जन्मदिन के दिन किसी जीव की हत्या करना या मांस खान शुभ नहीं होता| इससे आपको आशीर्वाद के बजाय शाप म‌िलता है| जिस कारण आप पूरा साल बीमार रह सकते हैं और आपको विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है|

अपने जन्मदिन के दिन दान अवश्य करें| यदि कोई भिखारी या साधु आपके दरवाजे पर आए तो उसे भोजन करवाएं| इससे आपको आशीर्वाद मिलेगा| यदि आप दरवाजे पर आए किसी जरूरतमंद का अपमान करके उसे भगाते हैं तो इससे आपकी आयु और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है|

जन्मदिन वाले दिन मदिरा का सेवन करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं| शास्त्रों में भी कहा गया है कि जो व्यक्त‌ि मद‌िरा से परहेज करता है वह साढेसाती में भी परेशान नहीं होता और जो मद‌िरापान करता है वह ब‌िना साढेसाती के भी दुख पाता है|

जन्मदिन पर किसी से झगड़ा नहीं करना चाहिए बल्कि इस दिन अपने शत्रुओं से भी प्रेम भाव से म‌िलना चाह‌िए| शास्त्रों के अनुसार जो इस दिन वाद – विवाद में पड़ता है| उसका पूरा वर्ष विवादों में गुजरता है|

शास्त्रों में बताया गया है कि अपने जन्मदिन पर कभी गर्म पानी से स्नान न करें| इससे आपके ग्रह आपके विपरीत हो जायेंगे| इस दिन अपने स्नान करने वाले पानी में गंगा जल या कोई अन्य पवित्र जल मिलाकर स्नान करें|

अपने जन्मदिन वाले दिन अपने माता – पिता तथा बड़े – बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें|

Previous Article

कैसे आया स्वर्ग का पेड़ धरती पर?

Next Article

क्यों कहते है कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली - क्यो मनाई जाती है देव दीपावली

Write a Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *