घर के पास ये पेड़ देते हैं अशुभ फल

हमारे घर में मौजूद हर चीज हमें शुभ या अशुभ फल देती है| वास्तु शास्त्र से हमें पता चलता है कि घर का मुख्य द्वार या रसोई का द्वार किस दिशा की ओर होना चाहिए| परन्तु क्या आप जानते हैं कि वास्तु में दिशायों के अतिरिक्त यह भी बताया गया है कि घर का वास्तु आपके घर की आस – पास की चीजों पर भी निर्भर करता है| इन चीजों में से एक है घर के आस पास के पेड़| जानिए वे कौन से पेड़ हैं जिनका घर के पास होना अशुभ माना जाता है|

ऊंचे पेड़

वास्तु के अनुसार घर के ईशान और पूर्व दिशा में अधिक ऊंचे पेड़ नहीं होने चाहिए और यह भी ध्यान रखें कि घर के आंगन या घर के आस – पास भी ऐसे पेड़ न लगाएं|

आधा सूखा पेड़ 

ध्यान रखें कि आपके घर के आस – पास कोई आधा सूखा या आधा जला हुआ पेड़ न हो| ऐसे पेड़ बहुत अशुभ माने जाते हैं| वास्तु के अनुसार यदि ऐसे पेड़ घर के आस – पास हों तो घर में नकारत्मक ऊर्जा और बुरी हवाएं प्रवेश कर सकती हैं|

रेशम, ताड़, कपास, और आंवले के पेड़

वास्तु के अनुसार रेशम, ताड़, कपास, और आंवले के पेड़ घर के पास होने से घर में कलह की स्थिति पैदा होती है|

इमली और मेहंदी का पेड़

अपने घर में कभी इमली या मेहंदी का पेड़ न लगाएं| वास्तु के अनुसार इन पेड़ों में बुरी आत्माएं वास करती हैं| यदि आपके घर में ये पेड़ हैं तो इन्हे तुरंत हटवा दीजिये|

तुलसी का पौधा 

यदि आप घर में लगे हुए उपरोक्त पेड़ों को हटवा नहीं सकते तो वस्तु में बताए गए इन उपायों को अपनाएं| इन उपायों से आप इन पेड़ों के दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं| उपरोक्त पेड़ों के पास तुलसी, अशोक, हल्दी, नीम, चंदन या नागकेसर के पौधे लगाएं| यह पौधे घर में लगाने से नकारत्मक ऊर्जा का प्रवेश वर्जित हो जाता है|

Previous Article

इसलिए राधा का नाम लिया जाता है श्री कृष्ण से पहले - radha krishna kyu kaha jata hai

Next Article

जब देवी जगदम्बा के क्रोध को संभालने के लिए भक्त ने किया अपने शीश का दान

View Comments (3)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *